सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC)

क्षेत्रीय कार्यालय, झांसी उ०प्र० 478, सी.पी. मिशन कम्पाउण्ड ग्वालियर रोड झांसी (उ.प्र.),

मेरी माटी, मेरा देश मिटटी को नमन, वीरों का वंदन आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय झांसी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज पनवाड़ी महोबा में एक दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता से संबंधित आयोजन का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम की ओपचारिक शुरूआत राजकीय बालिका इण्टर कालेज पनवाड़ी की प्रचार्या श्रीमती कौशल्या श्रीवास द्वारा मेरी माटी मेरा देश विषय पर आयोजित रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुये की गयी विद्यालय की प्राचार्या जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे देश के अमर शहीदों ने देश की एकता और अखण्डता को कायम दायम रखने के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। इन्होनें कहा प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी जी की अगुवायी में मौजूदा सरकार बिना किसी भेदभाव के सब का साथ सब का विकास सब का विश्वास के मंत्र के साथ इस एकता के भाव को आगे ले जा रही है मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह के अथक प्रयासों से जम्मू कश्मीर की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में ब्लॉक प्रमुख पनवाड़ी श्रीमती अंजना वर्मा ने कहा कि हमारे देश के अमर शहीदों के लिए हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश की एकता और अखण्डता को कायम दायम रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इन्होनें शिक्षा के साथ जीवन में संस्कारों को अपनाने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में पधारे श्री धर्मेन्द्र सिंह तोमर वरिष्ठ पत्रकार द्वारा देश की आजादी में योगदान देने वाले अमर शहीदों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की एवं कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि यह प्रदर्शिनी क्षेत्र वासियों को देश की आजादी में अकथनीय सहयोग देने वाले अमर शहीदों के जीवन के वारे विस्तार से ज्ञान करायेगी। श्री वी. डी. शर्मा इकाई प्रभारी झांसी द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में पधारे श्री गौरी शंकर तिवारी द्वारा गाये गये देश भक्ति गीतों पर उपस्थित सभी लोग झूम उठे और उनकी गायन की कला की भूरि-भूरि प्रसंशा की कार्यक्रम में श्रीमती स्तृति गौर अध्यापिका, खुशबु रानी प्रवक्ता एवं पकल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 20 विजयी प्रतिभागियों क्रमशः गुनगुन, छाया सोनी, महक गुप्ता, रक्षा पाल, सौरभी, फिजा, चांदनी, मोहिनी, काजल. साक्षी, अतीक्षा, करिश्मा, सपना रश्मि, रवीना, शबनम खातून, आशिया, खुशबु, सुदांगा एवं राधा को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *