बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से संचालित किया जायेः डीएम
क्रासरःडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला बाल कल्याण समिति की बैठक
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट में जिला बाल कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला प्रोबेसन अधिकारी को समय-समय पर बाल कल्याण समिति कार्यालय का निरीक्षण करने एवं कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय भवन में संचालित बाल कल्याण समिति कार्यालय भवन की मरम्मत कराये जाने के सम्बन्ध में समिति की अध्यक्ष को निर्देशित किया कि जिला पंचायत से मरम्मत कराये जाने हेतु अपर मुख्य अधिकारी पंचायत से समन्वय कर भवन की मरम्मत करायें। उन्होंने उप निदेशक महिला एवं बाल कल्याण को निर्देश दिये कि बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से संचालित किये जाने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायें। उन्होंने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि जिन बालक-बालिकाओं को जनपद से अन्य बाल एवं बालिका संरक्षण ग्रहों में भेजा जाता है, उनके संरक्षण के सम्बन्ध में सम्बन्धित संप्रेक्षण ग्रहों में जाकर नियमित रूप से रोस्टर बनाकर निरीक्षण भी करें। उन्होंने सभी अभिलेखों का रख-रखाव एवं आवश्यक व्यवस्थायें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश समिति एवं सम्बन्धित कर्मियों को दिये। उन्होंने बाल संरक्षण र्ग्रह में भेजे जाने वाले बच्चों कोे शिक्षा की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी, उप निदेशक महिला एवं बाल कल्याण पुष्पेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेसन अधिकारी मीनू सिंह सहित बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना मिश्रा एवं समिति के अन्य सदस्य गण रमा गुप्ता, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *