बांदा। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ महाराज एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिश्रा जी को बनाए जाने पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम में मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती गुप्ता नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिश्रा जी ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रही घटनाओं को लेकर शासन से प्रशासन तक अवगत कर आऊंगी और महिलाओं के प्रति सुरक्षा को लेकर एक जागरूक अभियान चलाएंगे आगे उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा समय-समय पर हिंदुत्व को लेकर कार्य किए जाते हैं और जागरूक भी किया जाता है। जिला प्रभारी सुरेश कान्हा जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति मयंक शुक्ला जिला संयोजक श्रद्धा गुप्ता जिला अध्यक्ष पार्वती गुप्ता पुष्पा कोटार शोभा देवी अर्चना शुक्ला अनीता सिंह पुष्पा परिहार राधा सविता गीता सैनी पप्पू द्विवेदी महिला जिला मीडिया प्रभारी प्रीति साहू आदि कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।