जताई हत्या की आशंका, मुकदमा दर्ज,
लखनऊ । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने ससुरालियों पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जता पुलिस से नामजद लिखित शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित मकान संख्या -4/35 इन्द्रलोक कालोनी मानसनगर में रहने वाले युवक विशाल वर्मा पुत्र सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि उसका विवाह बीते 29 जून 2023 को नेहा सिंह पुत्री विनोद सिंह रामदास खेड़ा, विनय नगर थाना कृष्णानगर निवासिनी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि उसकी पत्नी नेहा सिंह के परिवार वाले उसकी शादी से खुश नहीं थे, जिसके चलते उसके ससुरालियों ने पीडित की पत्नी का अपरहण करवा लिया है और उसके ससुरालीजन उसकी पत्नी की हत्या कर सकते है और उसे भी पत्नी के घर वालो से जान-माल के खतरे की आशंका जता पुलिस से नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक पीडित की शिकायत पर मुुुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।