लखनऊ | आशियाना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चाय की दुकान पर पड़ा हुआ मोबाईल फोन पाए युवक ने मोबाईल फोन उसके मालिक को वापस लौटाने गया तो मोबाईल स्वामी ने अपने साथियो संग युवक पर बेरहमी हमला बोल लहूलुहान कर धमकी देते हुए फरार हो गए | स्थानीय लोगो की सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायल को लोकबंधु अस्पताल पहुँचाया जहाँ जाँच में उसका बायां हाथ टूटने की पुष्टि हुई | पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |आशियाना थाना क्षेत्र के शारदा नगर रजनी खंड निवासी घायल युवक गौरव कुमार सोनी पुत्र राजेश कुमार सोनी के मुताबिक वह रात्रि करीब 9:30 बजे प्रियम प्लाजा स्थित चाय की दुकान पर गया था जहाँ उसे एक मोबाईल पड़ा हुआ मिला था जिसपर फोन आया तो घायल युवक ने फोन रिसीव कर लिया तो कॉलर ने अपना नाम रामचंद्र बता फोन गोविंद अस्पताल निकट आकर वापस करने को कहा | घायल के मुताबिक जब वह बताये हुए स्थान पर फोन वापस करने गया तो वहां तीन व्यक्ति मौजूद दे और उसपर आक्रोशित हो गए और गाली देना शुरू कर दिए जिसपर उसने विरोध किया तो तीनो ने मिलकर उसपर बेरहमी से हमला कर दिया | जब स्थानीय लोग बीचबचाव में कूदे तो उक्त आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए | सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस लोगो की मदद से घायल लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज किया गया है घायल के मुताबिक हमले से बायां हाथ तीन जगह से टूट गया है | पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *