लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट में चार महिलाएं समेत 6 लोग चोटिल हो गए दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है मोहनलालगंज के अमलिहा खेड़ा निवासिनी रज्जो पत्नी शिवनारायण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार की शाम मेरे परिवार के ही रामकुमार अपने परिजनों के साथ जबरन मेरे खेत पर मेड रखने लगे जब मैने इसका विरोध किया तो रामकुमार व उनके पुत्र राजेश समेत अन्य लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से मुझे मारने पीटने लगे मुझे बचाने के लिए दौड़ा मेरा पुत्र अमित को भी काफी मारा पीटा वही गांव वालों को आता हुआ देख विपक्षी गाली गलौज करते हुए जान माल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले वहीं दूसरे पक्ष दूसरे पक्ष के राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम मै अपने खेत की मेड सुधार रहा था तभी मेरे परिवार के ही शिवनारायण व उनके लड़के सोमप्रकाश अमित व सुमित सहित एक राय होकर मेरे द्वारा रखी जा रही मेड को गिराने लगे वही जब मेरी मां व मेरे पिता ने इसका विरोध किया तो विपक्षी ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों से उसे मारा पीटा वही जब मेरी बहने सुशीला व सुषमा बचाने के लिए दौड़ी तो उनको भी मारा पीटा मारपीट में सभी को अंदरूनी चोटे आई हैं गांव वालों को आता हुआ देखकर विपक्षी जान माल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *