मोहनलालगंज लखनऊ
मोहनलालगंज नगर पंचायत अतरौली का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर संदीप संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया पिता की तारीख के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है मोहनलालगंज नगर पंचायत के अतरौली निवासी दीनानाथ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते रविवार की शाम मेरा 15 वर्षीय पुत्र संदीप घर में बगैर किसी को कुछ बताएं घर से कहीं चला गया है जिसकी सभी संभावित जगहों पर खोजबीन की परंतु मेरे बेटे का कुछ पता ना तो सका इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए नाबालिक किशोर की तलाश की जा रही है |