लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके के अंतर्गत फिनिक्स मॉल से सटा एल डी ए से निर्मित शाकुंतलम् प्लाजा नाम से एक कंपेलेक्स बना हुआ है जिस काम्प्लेक्स में करीब 4 दर्जन से अधिक दुकानदार अपनी दुकानें संचालित कर रखे हैं।वही बुधवार सुबह कुछ सफाई कर्मी काम्प्लेक्स के पीछे खाली पड़े परिसर में अपनी साइकिल गाड़ियों से करीब तीन ट्राली कूड़ा डंप कर दिया जिससे काम्प्लेक्स के दुकानदारों ने सफाई कर्मचारियों से कूड़ा डम्प का विरोध कर हंगामे पर उतारू हो गए सफाई कर्मियों से दुकानों के मालिकों ने कूड़ा किसके आदेश पर डम्प कराए जाने की बात पूछना शुरू किया तो सफाई कर्मी बगले झांकते हुए मौके से गायब हो गए जिसके बाद स्थानीय दुकानदार शिशिर मिश्रा, मथुरा ,रनजीत सिंह ,पवन आदि दुकानदारो ने नगर आयुक्त को दूरभाष के माध्यम से घटना की सारी जानकारी देते हुए उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शिकायत दर्ज कराई है।