निघासन (खीरी):-बम्हनपुर के दौलतापुर रोड पर बने कुंए पर दबंग कई वर्षो से कब्जा करने की फिराक में है लेकिन गांव वालों के विरोध के चलते अपने मंसूबों में कामयाब नही हो पा रहे हैं। इस पुराने कुआं की हिंदू धर्म में शादी ब्याह में पूजा की जाती है।
गांव में हिंदू धर्म में जो शादी होती है तो कुआं पूजन भी होता है। एक विशेष समुदाय के लोगों की गिद्ध दृष्टि इस कुंए पर जम गई है। दबंगों द्वारा कुआं की जमीन पर अवैध निर्माण बनाकर कब्जा कर रखा है जब इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व लेखपाल को दिया। मौके पर पहुंचकर लेखपाल लावण्य गंगवार व दरोगा दिलीप राय ने मिट्टी पटाई का काम रुकवा दिया था। दबंगों को कुंआ पर से मिट्टी हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया था लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी एक विशेष समुदाय के दबंगों ने कुंए की जमीन से कब्जा नही हटाया है। अब देखना है कि प्रशासन क्या दबंगों से कुंआ पर से कब्जा हटवा पाता है या नही। आखिर किसकी शह पर दबंगों के हौसले बुलंद हैं।