जनपद लखीमपुर (खीरी) निघासन में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत दिनांक 17.09.2024 से दिनांक 02.10.2024 तक चलाये गये स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत निघासन द्वारा निकाय के समस्त स्कूलों, प्राइवेट क्लीनिक/पैथालाॅजी, सी0एच0सी0 निघासन, सरकारी कार्यालयों तथा नगर के प्रत्येक वार्ड में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने एवं नगर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट की साफ सफाई हेतु श्रमदान में निकाय के अधिकारियों, कर्मचारियों, नगर अध्यक्ष एवं समस्त सभासद,स्वच्छता योद्धा, स्वच्छता चैम्पियन, स्कूलों के छात्र, छात्राओं व शिक्षकों एवं नगर के सम्भ्रांत नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया था, जिसमें नगर पंचायत निघासन को “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अन्तर्गत स्वच्छता लक्षित इकाई घटक में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ल को ए0के0शर्मा मां0 मंत्री नगर विकास विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। नगर पंचायत निघासन प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अपने नागरिकों एवं पूरे अभियान के दौरान प्रतिभाग करनें वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देती है तथा भविष्य में होने वाले समस्त अभियानों में नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखनें में आपके सहयोग की अपेक्षा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *