नमामि गंगे योजना की पाइप लाइन से निकल रहा पीला-बदबूदार पानी

हमीरपुर (मौदहा )-नमामि गंगे परियोजना से हर घर नल से स्वच्छ जल मुहैया कराने का दावा फेल होता जा रहा है। मौदहा ब्लाक के रीवन  गांव की 5000 हजार की आबादी कई दिनों से दूषित जलापूर्ति से परेशान है। नमामि गंगे के 80 परसेंट घरों पर नहीं पहुंच रहा पानी,20 परसेंट घरो में नमामि गंगे योजना की पाइप लाइन से निकल रहा पीला-बदबूदार पानी  ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रीवन के निवासी सनद तिवारी , विनोद ,पूतम, अनिल , लाला तिवारी, शिवम सिंह, जय सिंह, बाबू खान, टिरुआ सविता आदि ने बताया कि एक पखवारे से नमामि गंगे परियोजना की पाइपलाइन में पीला बदबूदार पानी आ रहा है। जबकी नमामि गंगे के 80 परसेंट घरों पर नहीं पहुंच रहा पानी, पानी के बीमारी फैलने का खतरा भी बना है।गाँव में कई जगह पाइप लाइन में लीकेज हो गया, मवेशियों को भी पानी पिलाने से डर लगता है। साफ पानी गांव में लगे हैंडपंप से भरकर लाना पड़ता है। कई बार  शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *