० करोड़ों खर्च के बाद उड़ रही धूल
भरुआ सुमेरपुर। विकासखंड क्षेत्र में 28 तालाबो का निर्माण अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा एवं राज्य वित्त से कराया गया है। अटल भूजल योजना एवं जिला योजना से 8 बड़े तालाब बनाए गए हैं लेकिन विडम्बना यह है कि इनमें पानी नहीं है जबकि पूर्व में यह सभी तालाब वर्ष पर्यंत पानी से लबालब रहते थे।
ब्लाक की दो दर्जन पंचायतो में मनरेगा एवं राज्य वित्त की करोड़ों रुपए की धनराशि से 28 अमृत सरोवर बनाए गए हैं। मौजूदा समय में इनमें धूल उड़ रही है। अटल भूजल योजना एवं जिला योजना के तहत गत वित्तीय वर्ष में इंगोहटा में एक, पचखुरा बुजुर्ग में एक, टेढ़ा में दो, विदोखर मेंदनी में दो, विदोखर पुरई में एक, सहुरापुर में एक तालाब का निर्माण कराया गया है। यह आठों तालाब वर्ष पर्यंत पानी से लबालब भरे रहते थे। इस समय इनमें धूल उड़ रही है अब बारिश में ही इनके लबालब होने की उम्मीद है।