हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब और पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही दबंग युवक ने पहले डंडे और फिर मुक्कों से वार कर युवक की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गांव में शनिवार शाम शराब और लेनदेन को लेकर हुए झगड़े ने एक युवक की जान ले ली मृतक की पहचान 40 वर्षीय बालकिशन राजपूत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही राहुल राजपूत से किसी पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
मामला इतना बढ़ा कि राहुल ने पहले बालकिशन के पेट में डंडे से वार किया और फिर उसके सीने पर मुक्के बरसाए। घायल बालकिशन को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में सीएचसी सरीला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सरीला और थाना जलालपुर पवन कुमार पटेल पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर आरोपी राहुल राजपूत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जलालपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।