हमीरपुर-सीएससी आधार सेवा केन्द्र पर ई डिस्टिक मैनेजर द्वारा केक काट कर सीएससी दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को मिठाई खिला कर डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी गई। इसी तरह कामन सर्विस सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में केक काट कर खुशी मनाई गई। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, एईपीएस सेवा, डीजीपे, पीएम फसल बीमा योजना, रेलवे एवं फ्लाइट टिकट बुकिंग, पैन कार्ड, पासपोर्ट सेवा, बिजली बिल भुगतान एवं अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। सीएससी संचालक दीपांशु ने बताया कि सीएससी में सभी प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं।

 

इस अवसर पर सीएससी जिला प्रबंधक रजत तिवारी ने सहभागिता की। उन्होंने बताया कि सीएससी केवल एक सेवा केंद्र नहीं बल्कि ग्रामीण भारत का डिजिटल प्रवेश द्वार है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर बजाज के कलस्टर मैनेजर धर्मेंद्र शुक्ला सीएससी संचालक नंदकिशोर विशाल साहू मौजूद रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *