निघासन (खीरी ) सीएससी में तैनात डॉक्टर त्रिभुवन सिंह का कार्य व्यवहार बहुत ही खेद जनक है, जो आए दिन मरीजों और उनके तीमारदारों से भी अभद्रता करते रहते हैं और ड्यूटी के दौरान मेज पर पैर रखकर कुर्सी पर बैठते हैं, सोमवार को इंडिया न्यूज के पत्रकार अभिषेक गुप्ता को सांस लेने की दिक्कत पर उनके परिजन निघासन सीएचसी लेकर आए, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर त्रिभुवन सिंह मरीज को अटेंड करने के बजाय बहस करने लगे, तभी एक लड़की लेडीज समस्या को लेकर आ गई तो उक्त डॉक्टर ने बिना देखे उसे कार्य अवधि में आने के लिए कह कर वापस कर दिया। जब इस बाबत सीएमओ संतोष गुप्ता सहित एडिशनल सीएमओ लालजी पासी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन ही नहीं रिसीव हुआ। मामले में उत्तेजित लोगों ने उक्त डॉक्टर के कार्यव्यवहार से असंतोष जाहिर करते हुए कार्यवाही की मांग की है। जिसके चलते हैं निघासन उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *