बांदा। गुरूवार को इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विद्यालय प्रबन्धक संत कुमार गुप्ता, सलाहकार समिति सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल व डायरेक्टर जगनायक यादव ने विद्यालय में पौधारोपण कर उनके संरक्षण व पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर तिंदवारी रोड स्थित संत तुलसी उपवन में गायत्री परिवार के मार्गदर्शन व स्कूल के कार्यकारी प्रबन्धक डा. मनीष कुमार गुप्ता के सौजन्य से पौधारोपण किया गया। उपस्थित जन समुदाय ने आज के परिदृश्य में पर्यावरण संरक्षण को अपरिहार्य बताया। स्कूल में पौधारोपण के समय राजेन्द्र गुप्ता, धर्म सिंह, ताराचन्द्र साहू, अमित शैलू गुप्ता, प्रकाश माली, दीपक शर्मा, अभिलाषा गुबरेले, शशि मिश्रा, रीतू गुप्ता और विमला द्विवेदी ने सहयोग किया।