बांदा।भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के शोध विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बांदा ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है,और कहां है कि देश में महिलाएं व बेटियों की सुरक्षा के लिये अनेकानेक कानून हैं,किन्तु फिर भी देश में हर दिन दुष्कर्म जैसे मामलों के साथ अनेकानेक मामले निकलकर आ रहे हैं,आखिर अपराधियों में कानूनों के प्रति डर या खौफ क्यों नहीं है।जहाँ आज देश में हर रोज 3-3/4-4 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध होते आ रहे हैं,यह एक बड़ा विषय है। इसलिये आज सख्त जरूरत है कि भारत सरकार को कानूनों पर एक बार पुनरू पुनर्विचार करना चाहिये, और देश में ऐसा कठोर कानून लेकर आयें,जिससे अपराधियों में कानून का खौफ हो,अपराध को सोंचते ही खौफ पैदा हो जायें। और यदि देश में इतनें शख्त कानून आनें के बावजूद भी इस प्रकार के जघन्य अपराध होते हैं,तो ऐसी परिस्थिति में पीड़िता या पीड़िता के ना होनें पर पीड़िता के परिजनों को कम से कम 50 लाख के आर्थिक सहयोग का प्रावधान हो,और अपराधी को तत्काल फांसी की सजा हो, जिससे कि अपराधियों की रूह कांप जाए। आगे भाजपा नेता डा. पीएन वर्मा नें यह भी कहा है कि ऐसी कुंठित मानसिकता के अपराधियों का समाज को भी खुलकर बहिष्कार करना होगा।