– एक दिन ही रही रेस्क्यू टीम
जसपुरा/बांदा। थाना क्षेत्र के जसपुरा कस्बें में बीती गुरुवार की दोपहर को राधे बाल्मीकि पुत्र दुर्जन उम्र 30 साल अपने घर से कुछ दूरी पर आए बाढ़ को देखने के लिए गया हुआ था वहीं पर अचानक से नदी का पानी आ गया और वह डूबने लगा,पास में खड़े ग्रामीणों ने देखा तो उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग उसको बचा नहीं सके।उन्हीं ग्रामीणों ने युवक के परिजनों एवं स्थानीय पुलिस को जानकारी देते हुए तहसील प्रशासन को अवगत करवाया।वहीं मौके पर कस्बें के कुछ युवकों ने पहुंचकर एक साथ कई कई लोगों का ग्रुप बनाकर उसको बढ़े हुए नदी के पानी में खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।वहीं मौके पर जसपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार अपने सहयोगियों के साथ में पहुंचे।तहसील प्रशासन ने तुरंत ही रेस्क्यू टीम को बुलवाया लेकिन टीम लगभग 5 घंटे बाद आई तब तक शाम हो चुकी थीं।वही शुक्रवार की दोपहर तक रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय प्रशासन के न पहुंचने पर कस्बें के पुराने बस स्टैंड के पास में जाम लगा दिया।लेकिन जाम के दौरान पुलिस,तहसील प्रशासन सहित उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी आश्वासन दिया था कि टीम आयेगी और खोजेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।सोमवार को युवक के परिजनों ने बताया कि राज्यमंत्री,प्रशासन तथा सपा के राष्ट्रीय महासचिव के आश्वासन के बाद भी नदी में ढूंढने के लिए पांच दिन में केवल एक दिन ही रेस्क्यू टीम आई है।वे लोग,ग्रामीण तथा स्थानीय पुलिस ही खोज रही हैं।