हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके दोस्त ने उसे धमकी दी थी कि अगर कल जिंदा मिला तो मार दूंगा, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के गिरवारा गांव में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उनके बेटे को परेशान करने, मारपीट करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने दोस्त को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। बलवान सिंह ने बताया कि उनका बेटा आशवेंद्र (22) घर में रहकर खेती में हाथ बंटाता था। बुधवार शाम गांव में ही रहने वाले धर्मकांत से दोस्ती थी। धर्मकांत मूल रूप से बीरा गांव का रहने वाला है और इस समय गिरवारा गांव ससुराल में रहता है। बताया कि बुधवार रात नौ बजे बेटे ने घर आकर बताया कि धर्मकांत से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है, नखरा ठेका लूट जैसी किसी घटना में फंसा देगा, अगर वह उसके हिसाब से नहीं चला। जब वह घर आया, तो बहुत परेशान था। बोला पापा धर्मकांत और उसके साथियों ने मुझे धमकी दी है कि जैसा वो कहें, वैसा करूं, नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे ये कहकर वह चुपचाप चला गया। बेटे के जाने के बाद परिवार के सभी लोग परेशान हो गए और गांव भर में उसकी तलाश करते रहे। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। रात एक बजे तक पूरे गांव में उसे खोजते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब छह बजे घर की गैलरी में खपरैल की छत के नीचे मयारी में रस्सी से उसका शव लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि धर्मकांत ने मुझे मारा। उसने कहा था कि अगर कल जिंदा मिला, तो तुझे मैं मार दूंगा। इसलिए मैं फांसी लगा रहा हूं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी भी पोस्ट कीं। एक में लिखा था चला गया चांद कहां, आसमां को छोड़कर और दूसरी में लिखा मिस यू दीदी। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने जांच की बताया कि युवक का शव घर की गैलरी में लटका मिला है। परिजनों ने धर्मकांत नामक युवक पर धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले ककी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *