हमीरपुर । राठकस्बे के स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय में बीएससी कृषि, एमएससी कृषि के सभी विषयों में प्रवेश लेने के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र सिंह ने दी। बताया कि द्वितीय काउंसलिंग सोमवार, तृतीय काउंसलिंग बुधवार और एमएससी की द्वितीय काउंसलिंग मंगलवार, तृतीय काउंसलिंग बुधवार को होगी। बताया कि छात्र छात्राएं समय का विशेष ध्यान रखें।