हमीरपुर । पुलिस अधीक्षक ने आज फायर सर्विस कॉलोनी, और थाना राठ व कॉलोनी की साफ-सफाई, भवनों की स्थिति, जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा उपायों एवं कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को – निर्देश देते हुए कहा कि कॉलोनी में स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। विभाग को निर्देशित किया कि जो भी आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई या अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमी हो, उन्हें शीघ्र अति शीघ्र दूर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान हेतु आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी फायर सर्विस हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी राठ एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों मौजूद रहे।