हमीरपुर – मौदहा तहसील के ग्राम रीवन में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने मौदहा तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नलों में पानी की सप्लाई बाधित है, जिसके चलते उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और समस्या का निराकरण करने के लिए दो दिन का समय मांगा।

रीवन ग्राम वासियों द्वारा सौपा गया ज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

नमामी गंगे अभियंता ग्राम रीवन की महिलाओ का प्रदर्शन
अधिकारियों ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्हें दो (2) दिन का समय आवश्यक होगा। नमामी गंगे ने स्पष्ट रूप से बताया है कि जब तक ग्राम में 100% पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक जल संस्थान की जिम्मेदारी और निगरानी नमामी गंगे की ही रहेगी।ग्रामीणों ने मांग रखते हुए कहा कि ग्राम में पिछले 35 वर्षों से चल रही जल-योजना को तुरंत सुचारू किया जाए तथा निवासियों को निरंतर और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराए जाएँ।। इस पर जिलाधिकारी और मंडल आयुक्त ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया।नमामी गंगे के अधिकारियों के आश्वासन के आधार पर धरना/आंदोलन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। परन्तु यदि निर्धारित दो दिन में ठोस कार्यवाही और 100% आपूर्ति सुनिश्चित न हुई तो ग्रामवासियों द्वारा उग्र आंदोलन व आगे की कानूनी/सामुदायिक कार्यवाही की जा सकती है।
विडियो देखे
ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याए और अधिकारिओ द्वारा दिया गया आश्वाशन