भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के श्री पूज्य पिताजी की पावन स्मृति में चंद्रकेश लोक कल्याण समिति,नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

प्रसिद्धि के लिए समाज सेवा नहीं, बल्कि समाज सेवा से प्रसिद्ध होना चाहिए।


निघासन (खीरी ) नगर पंचायत रकेहटी में दिनाँक 24/08/2025 दिन रविवार को सीतापुर आँख हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का संचालन सीतापुर आंख अस्पताल के कुशल डॉक्टरों की टीम ने किया। फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया तथा डॉक्टरों का तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस शिविर में सैकड़ों से ज्यादा ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई।जांच के दौरान मरीजों की आंखों में 14 मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों को आपरेशन के लिए बस से सीतापुर स्थित हॉस्पिटल भेजा गया। वहां इन मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन निःशुल्क इलाज किया जाएगा।शिविर में देवेन्द्र कुमार समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मण्डल अध्यक्ष भाजपा,इस अवसर पर सरजू सहकारी चीनी मिल के संचालक मनोज पांडे, व्यापार मंडल के जिला मंत्री कमाल अहमद,व्यापार मंडल रकेहटी के महामंत्री संदीप गुप्ता,क्षेत्र के सम्मानित और उद्देश्य उर्फ कप्तान गिरी,भाजपा के वरिष्ठ नेता बुलंद गुप्ता, तथा समाजसेवी शिवा पाल, इंदल राठौर,रोहित पांडे,परशुराम गौतम,लवकुश पाल,हुकुमचंद चौहान,उपेंद्र चौहान,अनिरुद्ध बाथम,सोनू गिरी और अमन कनौजिया आदि लोगो उपस्थित रहे।नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोग इस शिविर में पहुँचे और निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *