– जलसंस्थान में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती
बांदा। जलसंस्थान अधिशाषी अभियंता कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कार्यालय परिसर में जहां महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर सहायक अभियंता/जलकल अभियंता इं.सौरभ सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद वहां मौजूद अवर अभियंता सहित अन्य लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
माल्यार्पण के बाद इं.सौरभ सिंह ने कर्मचारियांे को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जीवन से हमे प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ हमेशा अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए देश को आजाद कराया। देश की आजादी के उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं ला सकता। इसी तरह देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने भी देश के विकास में अहम योगदान दिया है। इसके बाद अवर अभियंता मंयक ने भी महत्मा गांधी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर लेखाकार शबीना बानो, अनीस खान, नरेन्द्र बाबू, रामसजीवन बाबू, तेज बहादुर, सुरेन्द्र, अरविन्द, लल्लू खां फिटर आदि मौजूद रहे।