मौदहा। हमीरपुर। अर्धनग्न अवस्था में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव रीवन के नजदीक कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास सोमवार को खेतों में लगभग तीस वर्षीय महिला का अधजला शव पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर मौके सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रीवन से करहिया गांव के रास्ते में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के नजदीक खेतों में सोमवार की दोपहर जानवर चरा रहे चरवाहों की नजर अचानक एक महिला के अधजले शव में पड़ी।जिसकीे खबर गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के शव में हरे रंग की साड़ी है और बांए हाथ की हथेली के पिछले हिस्से में ओम तथा व बाएं हाथ की कलाई पर हिंदी अक्षरों से गायत्री लिखा हुआ है। महिला के दोनों हाथों में सुनहरी मोतीदार प्लास्टिक की चूड़ी एवं दोनों पैरों में पायल व बिछियां हैं।इसकी उम्र का अंदाजा लगभग 25 से 32 वर्ष लगाया जा रहा है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जलाकर उसे अर्धनग्न अवस्था में खेतों में फेंक दिया गया है। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं वही मृतका की शव की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई घटनास्थल पर कोतवाली प्रभारी दलबल के साथ मौजूदगी देखी गई।