हमीरपुर – मौदहा तहसील क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गहराब चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान दयाराम अनुरागी पुत्र गंगा दीन अनुरागी निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत मौदहा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक दयाराम अनुरागी कल रात से घर से बाहर था। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है और कहा है कि सत्यता सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की फ़ाइल फोटो –

ग्राम वासी बाईट देखने के लिए क्लीक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *