रीवन मौदहा— राजकीय हाईस्कूल रीवन में आज करियर गाइडेंस प्रोग्राम एवं करियर मेले का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर करियर विकल्पों की जानकारी देना एवं उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग से प्रमोद केशवानी (सांख्यिकीय अधिवक्ता) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश कुशवाहा ने शिरकत की। वहीं आईटीआई के प्रशिक्षक आदित्य कुमार एवं स्मृति पाल द्वारा तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और कठोर परिश्रम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

पंख नोडल अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी दी।

वरिष्ठ अध्यापक प्रवेंद्र कुमार, कम्प्यूटर शिक्षक प्रद्युम्न पाठक ने भी छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और डिजिटल करियर विकल्प समझाए।कार्यक्रम में इंडियन बैंक सीएससी शाखा प्रबंधक सनद तिवारी ने बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।कक्षा 9 से संकित तथा कक्षा 10 से अंजली एवं अनन्या ने मंच संचालन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य संदीपा कुमारी, सुनीता, क्षमा एवं सीमा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और अतिथियों को सम्मानित करने के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *