दिनाँक 28.11.2025 को जे के सीमेंट हमीरपुर की ओर से इगोहटा गाँव मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया l
इस शिविर मे ग्रामीणों के नेत्र, दंत, मधुमेह, हड्डी, क्षय रोगों की जाँच विशेष डाक्टर के द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्री धनंजय जी, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वम सेवक संग, हमीरपुर, गुरु प्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि इगोहटा ग्राम, पंकज त्रिवेदी यूनिट हेड, जे के सीमेंट, नीरज ओझा हेड एचआर, डॉक्टर एल आर साचान , डॉ योगेश साचान, डॉ प्रशांत पटेल, डॉ मुकेश गुप्ता, सुशील कुमार,और जे के सीमेंट की और से श्री अंकित पालीवाल, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अरुण कुमार दीक्षित, शशि रंजन उपस्थित रहे।
इस शिविर मे ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य
परीक्षण कराये।
इस अवसर पर जे के सीमेंट की और से ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाईया का वितरण किया गया तथा चाय और नास्ता भी उपलब्ध कराया गया।