राजा राज राजेश्वर सिंह ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, ओम साईं स्कूल विजेता घोषित।।

    बच्चे रोज कुछ नयी सीख लें बोले भाजपा नेता राजा राजेश्वर सिंह ।

    सांस्कृतिक रंगों से सजा निघासन मेला, ओम साईं स्कूल ने मारी बाज़ी।

    निघासन खीरी। नानक नगर निघासन में चल रहे श्रीराम लीला मेले में गुरुवार की रात बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र का मन मोह लिया। मंच पर बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति देखने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे, जिससे मेले की रौनक और भी बढ़ गई।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राज राजेश्वर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्कूली बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे जनपद के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों — वाई.डी. डिग्री कॉलेज, पी.के. इंटर कॉलेज, युवराज दत्त इंटर कॉलेज और राज दिग्विजय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति से जुड़े हुए हैं और शिक्षा के उत्थान के लिए लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने सभी स्कूली बच्चों को हर रोज कुछ नया सीखने व हर असफलता से भी सीख लेने की सलाह दी।
    बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच ओम साईं पब्लिक स्कूल, निघासन ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल के बच्चों के प्रदर्शन ने दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।
    कार्यक्रम में आयोजक प्रदीप गुप्ता, सीए अंशुल दीक्षित, संजीत सिंह सन्नी, मेला महामंत्री के.के मौर्या, मेला कार्यवाहक अध्यक्ष सुरजीत सिंह चानी सहित क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
    यह सांस्कृतिक संध्या न केवल मनोरंजन से भरपूर रही, बल्कि बच्चों की प्रतिभा और क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को भी उजागर करती दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *