नकली सोने की इंट, 1,25,000 की नेपाली करेंसी सहित बाइक बरामद।

निघासन-खीरी। निघासन पुलिस ने सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है। टीम ने उनके पास से 322 ग्राम की नकली सोने की ईंट, एक बाइक व एक लाख पच्चीस हजार रुपये की नेपाली करेंसी बरामद की है।
कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि नेपाली युवक से नकली ईंट के नाम पर ठगी करने का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की दरोगा आदित्य कुमार यादव जांच कर रहे थे। रविवार अलख सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति पलिया रोड से बिरजा पुरवा गांव जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर बिरजा पुरवा नहर पुलिया के पास दरोगा आदित्य कुमार यादव ने हमराही कांस्टेबल राजकुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार व लवकुश आदि के साथ घेराबंदी की। पुलिस टीम देखते ही बाइक सवार, बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गये। पलक छपकते ही पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जैनुद्दीन निवासी सिंगहा व रिजवान निवासी पठानन पुरवा बताया। जामा तलाशी के दौरान जैनुद्दीन के पास से 88,000 व रिजवान के पास से 37,000 नैपाली रुपये व नकली सोने की ईंट बरामद हुई। आरोपियों ने कुबूल किया कि वह घटना में शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया हैं।