दिव्यागों को मिली ट्राई साइकिल,चेहरे पर झलकी मुस्कान।

विधायक ने अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लॉक परिसर में कृत्रिम अंग सहायक उपकरण किए वितरित।


निघासन (खीरी):- विकास खंड परिसर में रविवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने किया। इस दौरान विधायक ने दिव्यांगजनों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए।शिविर में कुल 75 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 10 लाभार्थियों को बैसाखी तथा 6 जरूरतमंदों को इलेक्ट्रानिक स्टिक प्रदान की गई। सहायक उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने विधायक शशांक वर्मा सहित प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में चलने-फिरने और आत्मनिर्भर बनने में काफी सहूलियत मिलेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सशक्तीकरण और पुनर्वास को लेकर गंभीर है। पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह,जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर,एडीओ विजय गुप्ता,एडीओ समाज कल्याण सहित ब्लॉक के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *