लखीमपुर में 37 लाख की सड़क का सैंपल फेल डीएम के निरीक्षण के बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल, घटिया सामग्री की शिकायत

लखीमपुर खीरी शहर में विलोबी हॉल के पास बन रही 37 लाख रुपये की सड़क का सैंपल जांच में फेल हो गया है। जिला अधिकारी (डीएम) के औचक निरीक्षण के बाद लिए गए इस सैंपल की रिपोर्ट ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया गया है कि शहर के विलोबी हॉल के सामने से गुजर रही इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर दो महीने पहले सड़क के अलग-अलग तीन स्थानों से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए थे।चर्चा है कि यह फर्म भाजपा के एक क्षेत्रीय अध्यक्ष के भाई से जुड़ी हुई है, जिससे यह मामला और संवेदनशील हो गया है। फिलहाल, शहर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और निर्माण एजेंसी पर किस प्रकार की जवाबदेही तय की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *