– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
बांदा। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद बांदा में कलेक्ट्रेट सभागार बांदा में महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस जनपद स्तरीय कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांदा की माननीय अध्यक्षा श्रीमती मालती बासु, भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती अंजू दमेले, निदेशक, श्रेया आकर्ष इन्स्टीट्यूट, बाँदा, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0 रीभा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, उप निदेशक/उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) राजबहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह और अन्य अधिकारीगण तथा महिला कार्मिकों और विभिन्न विभागों के महिला लाभार्थी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में राज्य स्तर पर संपन्न कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। महर्षि बामदेव कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न इस कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया, जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड् महामारी के कारण मृत्यु हो गई थी उन बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों में से कक्षा 9 और 12 के मध्य अध्ययनरत 03 बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किया गया। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की महिला लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। श्रीमती वंदना गुप्ता ने महिला शक्ति को पहचान और समाज में उनको आगे बढ़ाने और बराबरी का अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने महिलाओं और बालिकाओं को पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने तरक्की करने और अपना भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने भी उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह ने महिला कल्याण विभाग की महिलापरक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का कैसे सशक्तिकरण हो रहा है उसके बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री प्रियांशी पटेल के द्वारा किया गया। श्रीमती मालती बासू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं और बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों अधिकारीगणों, महिला कार्मिकों एवं महिला लाभार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया गया।