कानपुर 07 अगस्त । वारसी चौराहा रावतपुर निवासिनी मो0 हनीफ़ की पुत्री सबीना बानो ने अपने साथ हुए छल से शादी का झांसा देकर शारीरीक शोषण करने वाले चाँद कबाड़ी के बेटे *शालू* के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सबीना के अनुसार उसका प्रेम सम्बन्ध चाँद कबाड़ी के पुत्र शालू के साथ पिछले 10 वर्षों से कायम है। चाँद को पता चलने पर उसने बहाने से बाबूपुरवा निवासी नशेड़ी इरफान से करा दिया, कहा बाद में शालू से निकाह करा दूँगा, इस बात से उसकी पत्नी भी रज़ामंद थी।
शादी के बाद भी शालू मेरे घर आता रहा और यह कह कर शारीरिक शोषण करता रहा कि बहन की शादी के बाद वह निकाह कर लेगा। मुझसे बुलेट लेने के लिए थोड़ा थोड़ा करके दो लाख रुपए ले लिये। जब पति को पता चला तो उन्होंने तलाक दे दिया।
शालू बराबर बलात्कार करता रहा। 27 अप्रैल को चाँद अपने पूरे परिवार के साथ रात में आया और मेरा फोन तोड़ दिया। मारपीट की बोला कि अब तुम्हारे पास कोई सबूत नहीं है मेरा कुछ नहीं कर सकती हो। इसपर 29 अप्रैल, 23 को एक मुकदमा 158/2023 धारा–376, 323, 427, आईपीसी व 3/4 का दायर किया। लेकिन ये सब लोग रसूखदार हैं इसलिए पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, कमिश्नर के आदेश भी टाल देते हैं। उच्च न्यायालय जमानत खारिज हो चुकी है लेकिन पुलिस के दम पर खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे कि मुकदमा वापस ले लो अन्यथा मार दी जाओगी। सबीना की प्रसाशन से विनती है कि स्वतन्त्र जाँच किसी अन्य अधिकारी से कराई जाय।