कृषि विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल कैरीकुलम के माध्यम से अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कबरई ब्लॉक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा महोबा श्री अवधेश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अध्यापकों को स्कूल में बच्चों को मिलेट्स की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह द्वारा अध्यापकों को प्रार्थना के समय बच्चों को मिलेट्स की जानकारी देने के लिए कहा गया कार्यक्रम में डॉक्टर अभय कुमार यादव कृषि निदेशक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तावना प्रेषित करते हुए मिलेट्स की खेती से बनने वाले व्यंजनों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरिप्रकाश नामदेव विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विभाग द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *