जिलाधिकारी मृदुल चौधरी नें चरखारी से बम्हौरी बेलदारन मार्ग का निरीक्षण किया। इस मार्ग की कुल लम्बाई 12.00 किमी0 है। इस मार्ग का बम्हौरी बेलदारन से चरखारी तक का भाग (लं0 5.00 किमी0) खनन न्यास निधि के अन्तर्गत चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य हेतु स्वीकृत है। निरीक्षण स्थल पर मार्ग की चौड़ाई मापी गयी, जो 5.50 मी० पाई गयी। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि चौड़ाई आगणन में प्रावधानित 5.50 मी0 चौड़ाई के अनुरूप है। जिलाधिकारी द्वारा मार्ग पर कराये जा रहे डी०बी०एम० कार्य की गुणवत्ता परीक्षण हेतु किये जाने वाले प्लान्ट एवं स्थलीय टेस्टों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी अधिशासी अभियन्ता से प्राप्त की ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा चरखारी मुस्करा मार्ग ( एम०डी०आर०) पर बी०सी० द्वारा कराये गये नवीनीकरण कार्य एवं इसी मार्ग पर खरेला कस्बे के पास 2.00 किमी0 लम्बाई में कराये गये पैंच मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को नवीनीकरण / विशेष मरम्मत / गडढ़ा मुक्ति के कार्यों में तेजी लाने तथा इन कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता इं० जमाल अहमद खाँ, सहायक अभियन्ता इं० नरेश कुमार त्यागी एवं अवर अभियन्ता इं० शफी उल्ला उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *