महोबा-अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक जनपद महोबा के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु सत्यम, अपर पुलिस अधीक्षक व हर्षिता गंगवार, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के निकट पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अवैध गांजा की बिक्री एवं तस्करी करने वाले तथा उसमे संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 19.11.2023 को यशवन्त सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ द्वारा गठित की गयी उ0नि0 देवेन्द्र कुमार ओझा व का0 अंशू प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सौरा थाना महोबकंठ के पास से अभियुक्त महेन्द्र अहिरवार पुत्र स्व0 प्रेमलाल उर्फ परमलाल उम्र करीब 40 वर्ष नि0 ग्राम सौरा थाना महोबकठ जनपद महोबा को एक काली पालीथीन मे 350 ग्राम अवैध सूखा गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से हुई बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना महोबकंठ में मु0अ0सं0 177/23 धारा 08/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराने हेतु भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 दशमतलाल
2. कां0 अँशू प्रताप सिंह
गिरफ्तार अभियुक्तः-
महेन्द्र अहिरवार पुत्र स्व0 प्रेमलाल उर्फ परमलाल उम्र करीब 40 वर्ष नि0 ग्राम सौरा थाना महोबकठ जनपद महोबा
बरामदगीः- अभियुक्त के कब्जे से एक काली पोलीथीन मे 350 ग्राम अवैध सूखा गांजा नाजायज बरामद होना ।