महोबा-अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले शातिर अभियुक्तों के सत्यापन व उनकी पैनी निगरानी रखते हुये उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 19.11.2023 को  सत्यम, अपर पुलिस अधीक्षक व  रामप्रवेश राय, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में  उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर महोबा के नेतृत्व में गठित हुई पुलिस टीम ने थाना कोतवाली नगर महोबा में पंजीकृत मु.अ.सं. 541/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित गैंग लीडर सहित 03 नफर वाँछित अभियुक्तगण क्रमशः 1.रिजवान उर्फ लुच्ची उर्फ लिच्चू पुत्र बादल खान उर्फ बदलू उम्र करीब 22 वर्ष (गैंग लीडर) निवासी मुहल्ला भटीपुरा थाना कोतवाली नगर महोबा एवं गैंग के सदस्य 2.अनुरुद्ध राजपूत पुत्र भान सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मुहल्ला शेखूनगर थाना कोतवाली नगर जिला महोबा 3.अर्जुन राजपूत उर्फ अर्जुन दादी पुत्र प्रभूदयाल राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम मामना थाना कोतवाली नगर जिला महोबा को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत मोदी ग्राउण्ड पुलिस लाइन महोबा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक विवरणः-
गैंग लीडर 1.रिजवान उर्फ लुच्ची उर्फ लिच्चू पुत्र बादल खान उर्फ बदलू उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मुहल्ला भटीपुरा थाना कोतवाली नगर महोबा

गैंग के सदस्य
2. अनुरुद्ध राजपूत पुत्र भान सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मुहल्ला शेखूनगर थाना कोतवाली महोबा
3. अर्जुन राजपूत उर्फ अर्जुन दादी पुत्र प्रभूदयाल राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम मामना महोबा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.  उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जिला महोबा
2. उ0नि0 सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया 3.उ0नि0 अनुरूद्ध प्रताप सिंह
4. हे0कां0 वसीम अहमद 5.कां0 प्रवीण कुमार यादव
6. कां0 मुकेश सिंह 7.कां0 दीपेश कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *