A. थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 28.02.23 को मु0अ0सं0 78/2023 धारा 457/380 भादवि का अपराध पंजीकृत हुआ जिसमें 98 लाख रुपया नगद व 75 लाख के आभूषण कुल एक करोड़ तिहत्तर लाख रुपये की चोरी हुयी थी जो 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का अनावरण कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से नगद व जेबरात कुल- एक करोड़ सरसठ लाख रुपये की बरामदगी की गयी एवं अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल में निरुद्ध कराया गया जो वर्तमान समय में जेल में निरुद्ध है तथा 14(1) के तहत अभियुक्तों की अबैध सम्पत्ती की जब्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।

 

B. थाना कोतवाली नगर में दिनांक 17.03.23 को मु0अ0सं0 102/23 धारा 420 भादवि का अभियोग नौकरी के नाम पर 21 लाख की ठगी करने का अभियोग पंजीकृत कराया गया विवेचना के दौरान दिनांक 01.04.23 को गठित टीम द्वारा अभियुक्त रावेन्द्र सिंह यादव पुत्र राजेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर 21 लाख रुपये नगद शत् प्रतिशत बरामद किया गया। अभियुक्त जेल में नियुक्त है।

 

– इसके अतिरिक्त जनपद महोबा पुलिस इसी प्रकार अन्य कई महत्वपूर्ण घटनाओं का अल्प समय में सफल अनावरण किया गया है तथा अभियुक्तों की धरपकड कर उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजते हुए अपराधियों को एक सख्त संदेश दिया गया है।

 

*महोबा पुलिस की अन्य उपलब्धियां-*

 

• कन्विक्शन अभियान के तहत 122 वादों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराया गया जिसमें 02 अभियुक्तों आजीवन कारावास, 06 अभियुक्तों को 20 वर्ष का कारावास, 06 अभियुक्तों को 10 वर्ष का कारावास, 03 अभियुक्तों को 07 वर्ष का कारावास, 05 अभियुक्तों को 05 वर्ष का कारावास तथा 100 अभियुक्तों को 05 वर्ष से कम की सजा कराई गयी है ।

 

• ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनसहयोग से जनपद महोबा में कुल 1137 स्थानों पर 5199 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया जो प्रचलित है ।

 

• ऑपरेशन क्लीन के तहत अभियान चलाकर थानों पर खड़े 260 वाहनों का विधिक निस्तारण कराया गया । साथ ही थानों के परिसरों में वर्षों से जमा वाहनों का विधिक निस्तारण कराते हुए उनकी नीलामी की प्रक्रिया के तहत कुल 15 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है।

 

• मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के 11 थानों में से 02 थानों पर महिला थाना प्रभारी को नियुक्त किया गया है । तथा 147 पुलिस महिला बीट में 103 महिला कर्मियों को नियुक्त किया गया है तथा नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा प्रार्थना पत्रों की जाँच भी की जा रही है । महिला मिशन शक्ति के तहत 02 विशाल जन रैलियों का आयोजन कर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया ।

 

• आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत 23 भट्टी व 42490 लीटर लहन को नष्ट किया गया तथा 13334 लीटर अबैध शराब बरामद की गयी ।

 

• एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 125 अभियोग पंजीकृत हुए हैं जिनमें 132 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिनके कब्जे से 909.056 किलोग्राम अवैध गांजा व .400 ग्राम चरस बरामद की गई है।

 

• गैंगेस्टर एक्ट में 69 अभियुक्तों के विरुद्ध 21 अभियोग पंजीकृत किए गए जिनमें 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया गया तथा 05 प्रकरणों में धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत 30 लाख 70 हजार 03 सौ रु. मूल्य की सम्पत्ति जब्त की गई।

 

• गुण्डा एक्ट के तहत 222 अभियोग पंजीकृत किए गए, 52 अभियुक्तों को जिलाबदर कराया गया तथा जिलाबदर का उल्लंघन करने वाले 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

• 110 जी- धारा 110 जी द0प्र0सं0 के तहत कुल 1844 व्यक्तियों को पाबन्द कराया गया है।

 

– महोबा पुलिस आपकी सेवा/सुरक्षा में सदैव तत्पर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *