विधायक आवास पर पहुंचकर महिलाओं ने बताई आपबीती

महोबा ब्यूरो

विकासखंड चरखारी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुढा में नई राशन की दुकान आवंटित करने गए चरखारी वीडियो पंचायत सहित अधिकारियों पर स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं ने भ्रष्टाचार को आरोप लगाया है। चरखारी विधायक के आवास पर पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं ने बताया की अधिकारियों ने अपनी मर्जी से खुली बैठक नहीं की। सिर्फ 27 महिलाओं में ही चुनाव करवा दिया। काफी महिलाएं बाहर ही खड़ी रह गई उन्हें वोट तक नहीं डालने दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया। जो कि सरासर गलत है। जब चुनाव करवाने गए अधिकारियों के बारे में जानकारी की गई तो बताया गया कि चुनाव एडीओ आईएसबी चेतराम वर्मा व खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी तथा सचिव सुऐब दुरानी की उपस्थिति में किया गया। आवास पर विधायक बृजभूषण राजपूत के मौजूद न होने पर उन्होंने उनके प्रतिनिधि उदित राजपूत को प्रार्थना पत्र दिया। दिए गए प्रार्थना पत्र में महिलाओं ने खुली बैठक में चुनाव करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *