महोबा-
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ जनपद में कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण।
इस प्रोजेक्ट से सिंचाई लागत कम होगी और टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ अपनाने में मदद मिलेगी।
एक तरह की फसल पैदा करने का क्षेत्र के साथ ही विपणन और निर्यात का केंद्र भी हो सकेगा।
तकनीक को अन्य क्षेत्रों में फैलाने और किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह
मुख्य सचिव ने इस परियोजना की सराहना की और इसके विस्तार पर विचार करने के निर्देश दिए।
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ जनपद में कुलपहाड़ स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का ग्राम भटेवरा में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम से एक तरह की फसल पैदा करने का क्षेत्र के साथ ही विपणन और निर्यात का केंद्र भी हो सकेगा। कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण एवं वैज्ञानिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रणाली किसानों को न्यूनतम जल खपत में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने में सहायता करेगी। प्रदेश सरकार द्वारा उन्नत तकनीकों के माध्यम से कृषि सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में इस प्रकार की योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। उद्यान मंत्री जी द्वारा परियोजना स्थल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान तकनीक के प्रभाव एवं लाभों का आकलन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पद्धति को अन्य क्षेत्रों में भी अपनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई की लागत में कमी आएगी और वे अधिक टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रयोग से जल की बचत होगी, साथ ही किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना प्रणाली सामुदायिक खेती एवं क्लस्टर निर्माण में सहायक सिद्ध होगी, साथ ही विपणन एवं निर्यात का केंद्र भी हो सकेगा। सरकार इस प्रकार की योजनाओं को अन्य जिलों में भी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि प्रदेश के सभी किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस परियोजना से 2700 हेक्टेयर(रबी 1350 हे.+खरीफ 1350 हेक्टेयर) क्षेत्रफल भूमि के 07 ग्रामो के 1100 किसान लाभांवित होंगे।
मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने इस परियोजना को कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने परियोजना की प्रगति की सराहना की और आगे के विस्तार की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फसल सिंचाई की आधुनिक पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम कुलपहाड़, जनपद महोबा में परियोजना स्थापित किया गया है। इस परियोजना से 07 ग्रामों कि 2700 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में संचालित की जा रही है। क्षेत्र के 1100 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। “जीरो पावर्टी” के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। “जीरो पावर्टी” का लक्ष्य केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि समावेशी विकास की दिशा में एक ठोस पहल है।उन्होंने बताया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पेंशन योजनाएं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा राजकीय बहुउद्देशीय औद्यानिक इकाई महोबा के सूद्रढ़ीकरण का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया तथा कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को मंत्री जी द्वारा ट्रैक्टर की चाबी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर, मंडलायुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष कुलपहाड़ वैभव अरजरिया आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।