विभिन्न मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों में ड्रोन से की गयी निगरानी-
– वक्फ संशोधन बिल के पारित होने के बाद से जनपद महोबा में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक- 04.04.2025 दिन शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
– खासतौर पर जुमे की नमाज अदा किये जाने वाली मस्जिदों के आस-पास के मिश्रित आबादी वाले इलाके में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा।
– जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से विभिन्न संवेदनशील इलाके/मोहल्ले की निगरानी की गयी। जनपद महोबा में पुलिस प्रशासन की सख्ती और सजगता के बीच जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई।
– पुलिस अधीक्षक महोबा ने बताया कि त्यौहारों और संवेदनशील हालातों को देखते हुए महोबा पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क है। जनपद में रोजाना फ्लैग मार्च किया जा रहा है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।