महोबा- पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम हेतु अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दिनांक- 31.03.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित की गई उ0नि0 चेतराम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास कि सूचना पर 01 नफर अभियुक्त राजकुमार पुत्र रजोला प्रजापति उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम सिरसीकला थाना खन्ना जनपद महोबा जिसके कब्जे से 01 झोले मे 15 अदद क्वाटर देशी शराब नाजायज बरामद करते हुए ग्राम सिरसीकला के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 38/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
राजकुमार पुत्र रजोला प्रजापति उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम सिरसीकला थाना खन्ना जनपद महोबा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 चेतराम
2. हे0कां0 बृजेन्द्र सिंह भदौरिया