filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (0.54166675, 0.54166675); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 83.54332; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

16 कनेक्शन होने के बावजूद भी नहीं बिछाई गई लाइन।

निघासन (खीरी ):-निघासन पावर हाउस की लगातार लापरवाही देखने को मिलती आ रही है।आपको बता दें कि झण्डी रोड पर मुंशी कोर्ट के आगे 16 कनेक्शन होने के बावजूद भी केवल खम्भे लगाकर लोगो को केवल सहारा दिया जा रहा हैं लाइट नही और जबकि 16 कनेक्शन होने के बावजूद भी नहीं खम्भों पर लाइन बिछाई गई जबकि निघासन नगर पंचायत में होने के बावजूद भी गांव के स्थित की तरह जीवन यापन करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है लगातार आए दिन पावर हाउस जाकर शिकायत भी कर रहे हैं। फिर भी बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आखिर कब बिछेगी लाइन लोगों के घर पहुंचे की लाइट कब होगा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान या ऐसे ही 16 कनेक्शन होने के बावजूद भी उपभोक्ता अंधेरे में जीवन यापन करते रहेंगे।और यही नहीं की मीटर रीडर की लापरवाही क्षेत्र में भी देखने को हर महीने मिलती रहती है।नहीं पहुंचते मीटर रीडर बिल निकालने के लिए उपभोक्ता खुद ही वीडियो बनाकर अपना पावर हाउस पहुंचते बिल बनवाने के लिए।जिनको जानकारी नहीं है वह लोग ऐसे ही रीडर का इंतजार करते-करते साल विताकर अपना बिल जब लेकर जाते हैं। तो उपभोक्ताओं के बस के बाहर होता है।जब वह उपभोक्ता दो-तीन दिन का समय बिल जमा करने के लिए मांगता है फिर भी जबरन उसका कनेक्शन काट देते हैं। जब की लापरवाही बिजली विभाग की और बिजली विभाग के कर्मचारियों की है।जिसका खामियाजा भुगतना पड रहा उपभोक्ताओ को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ता झेल बिल की मार।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *