बीती रात अज्ञात लोगों ने डेढ़ महीने पहले काटी गई गन्ने की फसल के खेत को दोबारा निशाना बनाया।

जनपद लखीमपुर (खीरी):-24 सितम्बर 2025, दिन बुधवार थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरहनी की पूर्वी दिशा में स्थित बरम बाबा स्थान के पास एक खेत में फिर से सनसनीखेज़ घटना सामने आई। किसान बलराम गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद की हरी-भरी गन्ने की फसल को अज्ञात लोगों के द्वारा नुकसान पहुंचाया।रात के अंधेरे में शरारती तत्व खेत में घुसे और करीब एक बीघा गन्ना काटकर खेत में फैला दिया। इससे किसान को भारी क्षति हुई।सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया।किसान बलराम गुप्ता ने बताया कि डेढ़ महीना पहले भी उनकी गन्ने की फसल काटकर बर्बाद की जा चुकी है, जिससे उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया।किसान बलराम गुप्ता ने थाना निघासन पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।फिलहाल निघासन पुलिस मामले की जांच कर रही है।