• डीएम-एसपी पहुंचे जिला चिकित्सालय, घायलों का लिया हालचाल।

लखीमपुर खीरी 28 सितंबर। लखीमपुर खीरी, 28 सितंबर। रविवार को जिले के लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और ओमनी वैन की भिड़ंत में कुल पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। 10 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन का उपचार जिला चिकित्सालय ओयल में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है, जबकि सात गंभीर घायलों को राजधानी लखनऊ रेफर किया गया।

डीएम-एसपी पहुंचे जिला चिकित्सालय, घायलों का लिया हालचाल।

दुर्घटना की सूचना पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा तुरंत जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। चिकित्सकों से मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी ली और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम-एसपी ने लखनऊ रेफर किए गए सात घायलों के उपचार की व्यवस्था पर भी वार्ता की।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि लखीमपुर सीतापुर मार्ग पर हृदय विदारक दुर्घटना हुई है, जिसमें 05 लोगों की मृत्यु हो गई है। 10 लोग घायल हैं। सभी अधिकारियों को घायलों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से सभी घायलों की हर संभव मदद की जा रही है। घटना में गंभीर रूप से 07 घायलों को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत जिला चिकित्सालय से एएलएस एंबुलेंस के जरिए लखनऊ भिजवाया।

डीएम-एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

इसके बाद डीएम एसपी दुर्घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अस्पताल जाने वाले जर्जर मार्ग पर बनेगी सीसी रोड

डीएम ने लखीमपुर-सीतापुर सड़क मार्ग से जिला अस्पताल जाने वाले जर्जर मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर पीडी (डीआरडीए) एसएन चौरसिया को सीसी रोड का प्रस्ताव तैयार कर तत्काल सड़क मार्ग बनवाने के निर्देश दिए। ताकि मरीज और उनके तिमिरदारों को चिकित्सालय आने-जाने में कोई असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *