दीनानाथ पांडे बालिका इंटर कॉलेज पर बताये गये बालिकाओ के सुरक्षा को लेकर तरीके
बांदा । थाना बदौसा उप निरीक्षक गुलाबचंद्र यादव कांस्टेबल इंद्रपाल महिला कांस्टेबल शिक्षा राठौर, प्रिया यादव ,रचना राजपूत ,आंचल राठौर व प्रधानाध्यापिका ममता मिश्रा व अन्य अध्यापिकाओ की उपस्थिति में विद्यालय में मिशन शक्ति (शक्ति) दीदी फेज चतुर्थ के तहत उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं में सुरक्षा सशक्तिकरण स्वावलंबन व नारी शक्ति के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें बालिकाओं के नारी सशक्तिकरण मिशन शक्ति पर नृत्य प्रतियोगिता स्पीच प्रतियोगिता चार्ट प्रतियोगिता में बाल विवाह नारी शक्ति करण भ्रूण हत्या जैसे टॉपिक दिए गए थे जिसमें बालिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया जी प्रतियोगिता में हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया जिनमें सभी छात्राओं ने अपने विचार साझा किया चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिकी द्वितीय स्थान पर शालिनी रैकवार व डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डांस टीम शालिनी ,नैंसी ,आकांक्षा, आस्था रुचि रही वही द्वितीय स्थान पर अंजल व आकांक्षा रही इसी क्रम में स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अल्तिशा सिद्दीकी द्वितीय स्थान पर नैंसी रही अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया इसके अलावा इनको यू पी 112 सिटिजन एप के बारे में पूरी जानकारी देकर डाउनलोड करने के बारे में बताया व सेल्फी विथ शक्ति दीदी के अभियान की पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया गया बालिकाओं में उत्साह व आत्मनिर्भरता की भावना है जिसमें बालिकाओं द्वारा ग्रुप बनाकर उद्देश्य की पूर्ति की बात कही गई । इस दौरान बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका अध्यापिका उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *