लखीमपुर (खीरी)
गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के सपने को साकार करने का लक्ष्य लेकर 27 अगस्त को जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा लेकर निकल रहे।
लखीमपुर (खीरी) गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के सपने को साकार करने का लक्ष्य लेकर 27 अगस्त को जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा लेकर निकल रहे। निघासन (खीरी) :-29 अक्टूबर। अपने गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के सपने को साकार करने का लक्ष्य लेकर 27 अगस्त को जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा लेकर निकले संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज कल सायंकाल अपने 63वें पड़ाव पर जब निघासन के ग्राम लुघौरी पहुंचे तो घण्टों पूर्व से दर्षन की आस सजोये खड़े स्थानीय भाई-बहनों व प्रतापगढ़ की संगत के प्रेमियों ने फूलमाला, बाजा-गाजा, बैलगाड़ी के साथ पूरे काफिले का गर्मजोषी से स्वागत किया। अपने सत्संग सम्बोधन में महाराज जी ने कहा कि यह अनमोल मानव शरीर परमात्मा ने इसलिये दिया है कि अबकी बार किसी प्रभु की प्राप्ति करने वाले सन्त महात्मा की खोज करें। उनसे कलयुग की सरल साधना सुरत शब्द योग (नाम योग) का रास्ता लेकर मनुष्य मन्दिर में सुमिरन, ध्यान, भजन करें। इसके लिये आपको साधू नहीं बनना, घर-बार नहीं छोड़ना। गृहस्थी के सारे काम- काज (खेती, दुकान, दफ्तर) करते हुये सुबह शाम एक घण्टा समय निकाल कर भगवान का सच्चा भजन इसी मनुष्य मन्दिर में कर लें तो जीवात्मा जन्म-मरण के बन्धन से मुक्त हो जाय। इसी उद्देष्य को लेकर हमारे गुरु महाराज (बाबा जयगुरुदेव जी) ने अपने जीवन में अथक परिश्रम किया और देष में बीसो करोड़ लोगों को इस सरल साधना में संलग्न किया। हमारे गुरु महाराज कहा करते थे कि आगे ऐसा समय आयेगा कि- ‘‘बदली हिन्दुस्तान तो बदलि जाई दुनिया। कोई न शराब पी, गांजा या अफिमियां, कौनो न नषीली चीज कै मिलिहैं दुकनियां। अब के षिव न पीहैं न पियइहैं गांजा-भांग हो बदलि जाई दुनियां। उन्होंने कहा था कि बच्चा शाकाहार का प्रचार बन्द मत करना। ये बराबर चलता रहेगा। इसी से देष व दुनियां में भारी परिवर्तन हो जायेगा। आप लोग अपने-अपने जिले, तहसील व ब्लाकों में तारीख निष्चित करके सामूहिक शाकाहारी का प्रचार करते रहना। अपने-अपने घरों से 5-5 रोटियाँ साथ लेकर जायें, प्रचार खतम होने पर सबकी रोटियां इक्ट्ठा करो, पांच दाना प्रसाद का डाल कर एक प्रार्थना बोलो। अब वह प्रसाद हो गया। वह रोटियां सभी लोग आपस में बांटकर खाओ, जो नये प्रेमी वहां आ जायें उन्हें भी खिलाओ। यही सच्चा प्रेम व सच्चा समाजवाद होगा। जाति पांति पूछै नहिं कोई, हरि का भजै सो हरि का होई। गुरु के प्रेम में सब एक रस हो जायेगा। आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक आगरा-दिल्ली बाई पास स्थित जयगुरुदेव मन्दिर मथुरा में पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल जी महाराज ‘‘दादा गुरु जी’’ का 75वां वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला आयोजित होगा। आप से अपील है कि समय निकाल कर पावन पर्व पर जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा पधारें। दया, दुआ, आषीर्वाद प्राप्त करें। पुलिस प्रषासन का शांति व सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिला व्यवस्थापक सियाराम यादव, श्रीकृष्ण यादव, ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, विनोद कुमार, दिनेष कुमार यादव, विश्राम यादव, आषाराम चौहान, पुजारी ओरी बाबा, विजय सिंह, प्रताप सिंह, सहयोगी संगत प्रतापगढ़ के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह, जगत पाल तथा विनोद पटेल आदि उपस्थित रहे। जनजागरण धर्म यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिये ग्राम मझगाईं (क्रेन ग्रोवर्स विद्यालय) ब्लाक व तहसील पलिया के लिए प्रस्थान कर गई। जहाँ कल (आज) दिन में 11.30 बजे से सत्संग समारोह सुनिश्चित है।

निघासन (खीरी) :-29 अक्टूबर। अपने गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के सपने को साकार करने का लक्ष्य लेकर 27 अगस्त को जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा लेकर निकले संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज कल सायंकाल अपने 63वें पड़ाव पर जब निघासन के ग्राम लुघौरी पहुंचे तो घण्टों पूर्व से दर्षन की आस सजोये खड़े स्थानीय भाई-बहनों व प्रतापगढ़ की संगत के प्रेमियों ने फूलमाला, बाजा-गाजा, बैलगाड़ी के साथ पूरे काफिले का गर्मजोषी से स्वागत किया।अपने सत्संग सम्बोधन में महाराज जी ने कहा कि यह अनमोल मानव शरीर परमात्मा ने इसलिये दिया है कि अबकी बार किसी प्रभु की प्राप्ति करने वाले सन्त महात्मा की खोज करें। उनसे कलयुग की सरल साधना सुरत शब्द योग (नाम योग) का रास्ता लेकर मनुष्य मन्दिर में सुमिरन, ध्यान, भजन करें। इसके लिये आपको साधू नहीं बनना, घर-बार नहीं छोड़ना। गृहस्थी के सारे काम- काज (खेती, दुकान, दफ्तर) करते हुये सुबह शाम एक घण्टा समय निकाल कर भगवान का सच्चा भजन इसी मनुष्य मन्दिर में कर लें तो जीवात्मा जन्म-मरण के बन्धन से मुक्त हो जाय। इसी उद्देष्य को लेकर हमारे गुरु महाराज (बाबा जयगुरुदेव जी) ने अपने जीवन में अथक परिश्रम किया और देष में बीसो करोड़ लोगों को इस सरल साधना में संलग्न किया। हमारे गुरु महाराज कहा करते थे कि आगे ऐसा समय आयेगा कि-‘बदली हिन्दुस्तान तो बदलि जाई दुनिया।
कोई न शराब पी, गांजा या अफिमियां, कौनो न नषीली चीज कै मिलिहैं दुकनियां।अब के षिव न पीहैं न पियइहैं गांजा-भांग हो बदलि जाई दुनियां।उन्होंने कहा था कि बच्चा शाकाहार का प्रचार बन्द मत करना। ये बराबर चलता रहेगा। इसी से देष व दुनियां में भारी परिवर्तन हो जायेगा। आप लोग अपने-अपने जिले, तहसील व ब्लाकों में तारीख निष्चित करके सामूहिक शाकाहारी का प्रचार करते रहना। अपने-अपने घरों से 5-5 रोटियाँ साथ लेकर जायें, प्रचार खतम होने पर सबकी रोटियां इक्ट्ठा करो, पांच दाना प्रसाद का डाल कर एक प्रार्थना बोलो। अब वह प्रसाद हो गया। वह रोटियां सभी लोग आपस में बांटकर खाओ, जो नये प्रेमी वहां आ जायें उन्हें भी खिलाओ। यही सच्चा प्रेम व सच्चा समाजवाद होगा।
जाति पांति पूछै नहिं कोई, हरि का भजै सो हरि का होई।
गुरु के प्रेम में सब एक रस हो जायेगा।आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक आगरा-दिल्ली बाई पास स्थित जयगुरुदेव मन्दिर मथुरा में पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल जी महाराज ‘‘दादा गुरु जी’’ का 75वां वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला आयोजित होगा। आप से अपील है कि समय निकाल कर पावन पर्व पर जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा पधारें। दया, दुआ, आषीर्वाद प्राप्त करें। पुलिस प्रषासन का शांति व सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग रहा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिला व्यवस्थापक सियाराम यादव, श्रीकृष्ण यादव, ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, विनोद कुमार, दिनेष कुमार यादव, विश्राम यादव, आषाराम चौहान, पुजारी ओरी बाबा, विजय सिंह, प्रताप सिंह, सहयोगी संगत प्रतापगढ़ के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह, जगत पाल तथा विनोद पटेल आदि उपस्थित रहे।जनजागरण धर्म यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिये ग्राम मझगाईं (क्रेन ग्रोवर्स विद्यालय) ब्लाक व तहसील पलिया के लिए प्रस्थान कर गई। जहाँ कल (आज) दिन में 11.30 बजे से सत्संग समारोह सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *