अपराधियों को बढ़ावा देने में माहिर पुलिस पीड़िता को ही बैठाया थाने में
एंकर….
पीड़िता रजनी पत्नी रामलाल के घर को हीरालाल ने दबंगई तरीके से जलाया जब पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तो पीड़िता को ही थाने में बैठा लिया गया।
निघासन-(खीरी)
कोतवाली के अंतर्गत आए दिन बड़ी से बड़ी घटनाएं घटित होती रहती है हाल ही में पौने एक करोड़ की चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था साथ ही तकरीबन बारह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है चोरी के दो दिन बाद ही कस्बे में एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी जिसका अभी तक खुलासा न हुआ है चोरी का सिलसिला तो यूं ही बरकरार है लेकिन पुलिस अपराधों को बढ़ावा देने भी माहिर है चलिए आपको बता दे की कोतवाली के अंतर्गत झंडी चौकी में आने वाले ग्राम तारानगर का एक प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें दो सगे भाइयों का जमीनी विवाद तूल पकड़े है प्रकरण कुछ इस प्रकार है कि पीड़िता रजनी पत्नी रामलाल के ससुर के पास तकरीबन 15 बीघा जमीन थी वह ग्राम बबुरी में दो पक्के मकान व तारानगर में एक कच्चा मकान खर फुस मकान बना हुआ था पीड़िता के ससुर के सगे दो पुत्र हीरालाल व पत्नी रामलाल है ससुर ने अपने जीवन काल में ही अपनी संपत्ति का बंटवारा कर दिया था जिसमें दो पक्के मकान बबुरी में दोनों पुत्रों में बंटवारा किया था इसमें दो पक्का मकान ग्राम बबुरी में बना है उसमें पीड़िता के मकान को हीरालाल ने कब्जा कर रखा है एक मकान जो ग्राम तारानगर में है जो की कच्चा मकान का बना हुआ है जिसको पीड़िता के ससुर ने दान में दिया था जिसका पंजीकृत उपनिबंधक कार्यालय में करा दिया गया था जिसमें पीड़िता अपने ससुर के साथ निवास कर रही है और प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करवा रही है उसी भूमि को लेकर पीड़िता के जेठ हीरालाल की पत्नी ने पीड़िता के घर आकर उसके व उसके पति के साथ मारपीट किया और जान से मारने की भी धमकी दी साथ ही आवास के निर्माण कार्य में हस्ताक्षेप कियाI क्योंकि हीरालाल दबंगई के बल पर जबरन कब्जा करने की नीयत से नीव खोद कर पक्की दीवार का निर्माण कर रहे थे जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो हीरालाल ने उसका घर जला करके उसको जान से मारने की कोशिश भी की थी।
उक्त की शिकायत जब थाने में की गई तो पीड़िता को ही बैठा लिया गया साथ ही इसकी शिकायत पूर्व में झंडी चौकी में भी की गई थी लेकिन सिर्फ खाना पूर्ति कर मामले को ठंडा बस्ते में डाल दिया गया था पीड़िता ने इसकी शिकायत झंडी चौकी व कोतवाली में भी तहरीर दी गई थी कार्यवाही होता ना देख पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है लेकिन पुलिस के कुछ नुमाइंदे गुलाबी कागजों के तले दबंग हीरालाल को शय देने में माहिर है विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झंडी चौकी प्रभारी हीरालाल पर विशेष छत्रछाया बनाए हैं पीड़िता ने कइयों बार चौकी में तहरीर दी लेकिन चौकी इंचार्ज साहब कुर्सी तोड़ने में व्यस्त साथ ही कोतवाली के एक वरिष्ठ दरोगा भी दबंग हीरालाल पर विशेष छत्रछाया बनाये है यह वरिष्ठ दरोगा हमेशा सुर्खियों में बना रहता है सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस अपराधियों को शय देगी तो क्षेत्र की जनता अपने आप को कैसे महफूज समझेगी।