महोबा- इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों को शीत ऋतु के दृष्टिगत कंबल वितरण कर सम्मानित किया गया

जनपद महोबा में थानों की स्थिति को बेहतर बनाने तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को बेहतर सुविधाएं प्रदान किये जाने के उद्देश्य से अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा के निर्देशन में थानों के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है ।
इसी क्रम में जनपद महोबा के सबसे ज्यादा कार्य-भार वाला थाना- कोतवाली नगर महोबा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त जनसहयोग से निर्मित पुलिस मेस (भोजनालय) के जीर्णोद्धार का भव्य उद्घाटन दिनांक 17.11.2023 को  अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक जनपद महोबा के करकमलों से फीता काटकर किया गया । नवनिर्मित भोजनालय के उद्घाटन के अवसर पर थाना कोतवाली नगर में परंपरागत बड़ा खाना का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली नगर में पूर्व में अवस्थित मेस काफी जर्जर अवस्था में थी, जिस कारण ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिसका संज्ञान पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया तथा पुलिस भोजनालय को बेहतर मरम्मत कराते हुये आधुनिक स्वरुप प्रदान उसका जीर्णोद्धार किए जाने के निर्देश उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्र.नि. थाना कोतवाली नगर महोबा को दिए गए थे।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आगामी शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र कंबल वितरण कर सम्मानित किया गया, ध्यातव्य है कि ग्राम चौकीदार पुलिस के सूचना तंत्र की मुख्य कड़ी होते हैं ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, समस्त क्षेत्राधिकारी महोबा, सम्मानित समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति एवं प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *